कैसे इस्तेमाल करें
- चुनें कि कोड क्या खोले: लिंक, Wi-Fi, ईमेल, फ़ोन, SMS या सादा टेक्स्ट।
- डिटेल भरें। टाइप करते ही प्रीव्यू बदलता जाएगा।
- हल्के बैकग्राउंड पर गहरा रंग चुनें, ताकि हर कैमरा इसे पढ़ सके।
- स्क्रीन और डॉक्यूमेंट के लिए PNG, या किसी भी साइज़ में प्रिंट के लिए SVG डाउनलोड करें।
- प्रिंट करवाने से पहले अपने फ़ोन से एक बार स्कैन करके देख लें।
जानने लायक बातें
यह एक स्टैटिक QR कोड है: लिंक कोड के पैटर्न में ही लिखा होता है, इसलिए यह हमेशा चलता है और कोई इसे बंद नहीं कर सकता। बस एक बात: प्रिंट होने के बाद आप इसका लिंक नहीं बदल सकते।
अगर ऐसा कोड चाहिए जिसका लिंक बाद में बदल सकें, तो इसे अपने फ़्री Me.Plus पेज से जोड़ें और पेज बदलते रहें। आपके पेज का QR कोड आपके आंकड़ों में स्कैन भी गिनता है।
विज़िटिंग कार्ड पर 2 x 2 cm का कोड सबसे छोटा साइज़ है जो भरोसे से स्कैन होता है। इसके चारों ओर थोड़ी खाली जगह छोड़ें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या ये QR कोड एक्सपायर होते हैं?
नहीं। कंटेंट किसी सर्वर पर नहीं, कोड के अंदर ही होता है, इसलिए जब तक उसमें दिया लिंक या डिटेल सही है, यह चलता रहेगा। न कोई सब्सक्रिप्शन, न स्कैन की लिमिट।
क्या प्रिंट के बाद QR कोड बदल सकते हैं?
इस तरह का स्टैटिक कोड नहीं। इसे ऐसे पेज पर पॉइंट करें जो आपके कंट्रोल में हो, जैसे aapkanaam.me.plus, और जब चाहें पेज अपडेट करें; छपा हुआ कोड वही रहेगा।
PNG या SVG?
PNG स्क्रीन और डॉक्यूमेंट में हर जगह चलता है। SVG वेक्टर फ़ाइल है जो किसी भी साइज़ में शार्प रहती है, और कार्ड, पैम्फ़लेट और बोर्ड के लिए प्रिंटिंग वाले यही पसंद करते हैं।
Wi-Fi का QR कोड कैसे बनाएं?
Wi-Fi चुनें, नेटवर्क का नाम और पासवर्ड लिखें और सिक्योरिटी टाइप चुनें। मेहमान फ़ोन के कैमरे से स्कैन करके बिना पासवर्ड टाइप किए जुड़ जाते हैं।
क्या मेरा डेटा सेव होता है?
कोई अकाउंट नहीं चाहिए और आप जो टाइप करते हैं वह किसी प्रोफ़ाइल में सेव नहीं होता। कोड मांगने पर बनता है और किसी भी इमेज की तरह आपके ब्राउज़र में कैश होता है।